फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कार चालक ने युवकों को कुचलने का किया प्रयास

Fri, 16 May 2025 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत/कैथल। कलायत में बस स्टैंड के सामने एक ढाबे के पास एक कार ड्राइवर ने सड़क किनारे खड़े युवकों को कुचलने का प्रयास किया। कार ड्राइवर ने अपनी कार से खड़े युवकों को सीधी टक्कर मार दी। गनीमत रही कि इसमें किसी को गंभीर चोटें नहीं आई, युवक समय रहते एक तरफ हट गए। पूरा वाक्या सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

घटना बस स्टैंड के सामने स्थित एक ढाबे के बाहर की है। वहां दो गुटों में जमकर लात-घूसे चले। करीब 12 युवक भिड़ गए। एक युवक गाड़ी में सवार होकर आया और खड़े युवाओं पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। इसके बाद कुछ युवाओं ने गाड़ी में तोड़फोड़ शुरू कर दी। शीशे तोड़ दिए गए।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि पहले कुछ युवक गाड़ी में आए थे। फिर दोनों गुटों में झगड़ा शुरू हो गया। झगड़े में कुछ युवाओं को चोटें भी आई है। सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस संबंध में मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसकी भनक लगते ही सभी युवक मौके से भाग गए।
विज्ञापन


कलायत थाना प्रभारी जय भगवान ने बताया कि सूचना आई थी कि युवाओं के बीच झगड़ा हुआ था। गाड़ी के शीशे तोड़े गए हैं। पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें