फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: तीन साल में डेंगू संक्रमितों की संख्या घटी, 150 से कम मिल रहे केस

Fri, 16 May 2025 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। इस बार राष्ट्रीय डेंगू दिवस शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस साल की थीम है ः जल्दी कार्रवाई करें, डेंगू रोकें: स्वच्छ वातावरण, स्वस्थ जीवन। जिले में स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े बताते हैं कि तीन साल में डेंगू संक्रमितों की संख्या घटी है। साल-दर-साल औसतन 150 से कम मरीज मिल रहे हैं।

इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से विभिन्न शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों व स्टाफ को जागरूक किया जाएगा। पिछले दो साल से डेंगू से किसी भी मरीज की मौत भी नहीं हुई है। इस साल अब तक डेंगू के महज तीन संक्रमित केस ही मिले हैं।
विज्ञापन


गर्मी शुरू होने के बाद मच्छरों के प्रकोप के बीच डेंगू की बीमारी फैलने की आशंका रहती है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की सतर्कता से जिले में ये रोग पनप नहीं सके हैं।

हालांकि आंकड़े यह भी बताते हैं कि वर्ष 2021 में जहां डेंगू के 1212 केस मिले थे वहीं 2020 में महज 114 मामले। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. नीरज मंगला ने कहा कि जिलेभर में लोगों को अपने घरों के सदस्यों व आसपास के लोगों को मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों के प्रति जागरूक किया जाएगा। सप्ताह में एक दिन खुले में जमा पानी के सभी स्रोतों जैसे कूलर, टंकी होदी, फ्रिज के पीछे ट्रें ,टायर, मटके, गमले की सफाई के प्रति भी जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन


इसके साथ-साथ लोगों को पंफलेट देकर मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। डेंगू से बचाव को लेकर सर्वे शुरू कर दिया है। इसके लिए रेपिड रिस्पांस टीमों का भी गठन किया गया है। इन टीमों ने अब डोर-टू-डोर सर्वे करके बुखार को लेकर जांच शुरू कर दी है। करीब 50 हजार घरों में जांच की जा चुकी है। अभी तक 270 लोगों को डेंगू का लार्वा मिलने पर नोटिस जारी किया गया है।
डेंगू के आंकड़े
वर्ष
केस

2020
114

2021
1212

2022
116

2023
118

2024
77

2025
03

2025 का आंकड़ा 15 मई तक का
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें