फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: छिपी प्रतिभा को निखारने का मंच है शिविर

Thu, 08 Jan 2026 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में आयोजित सात दिवसीय शीतकालीन राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर का बुधवार को विधिवत समापन हुआ। समापन समारोह में प्रधानाचार्य रविन्द्र शर्मा और शेरगढ़ स्कूल के प्रधानाचार्य जितेन्द्र पुरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने कहा कि एनएसएस शिविर विद्यार्थियों में छिपी प्रतिभा को निखारने और उन्हें सही मंच प्रदान करने का प्रभावी माध्यम हैं। ऐसे शिविरों से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को नई दिशा मिलती है। जिला एनएसएस अधिकारी विजेंद्र सिंह ने राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत संचालित गतिविधियों की जानकारी दी तथा विद्यार्थियों की सहभागिता के महत्व पर प्रकाश डाला। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें