फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: चुनाव तक बंद कर दी पठानकोट जाने वाली बस

Fri, 04 Oct 2024 02:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। रोडवेज ने विधानसभा चुनाव के चलते पठानकोट जाने वाली बस को कुछ दिनों के लिए बंद कर दिया है। यह फैसला रोडवेज ने चुनाव को लेकर सुरक्षा की दृष्टि से लिया है। दरअसल, पठानकोट क्षेत्र जम्मू से सटा हुआ है। ऐसे में रोडवेज ने इस बस को बंद किया है।

इसके साथ ही सफीदों से अमृतसर जाने वाली कैथल डिपो की बस की समय सारिणी बदला है। अब अमृतसर जाने वाली बस सुबह सवा नौ की बजाय पौने नौ बजे कैथल से रवाना होती है। हालांकि इस बस का अमृतसर से वापसी का समय पहले वाला ही है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि प्रदेश में पांच अक्तूबर को विधानसभा चुनाव के तहत मतदान और आठ अक्तूबर को मतगणना होनी है। चुनाव प्रक्रिया के लिए पुलिस फोर्स सेना की टुकड़ियों के लिए बसों को चुनाव ड्यूटी में लगाया गया है। इस समय कैथल डिपो की 50 बसों को चुनाव की ड्यूटी में लगाया गया है। इससे पहले मंगलवार को रोडवेज विभाग ने सेना की टुकड़ियों को कैथल लाने के 12 बसों को जालंधर में भेजा था। इससे कई स्थानीय रूटों पर बस सेवा प्रभावित हुई थी। चुनाव ड्यूटी में लगी बसों के चलते रूटों पर कुछ बसें कम हो गई है। ऐसे में यात्रियों को बस की सुविधा न होने के चलते पहले की अपेक्षा अधिक कसरत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन


ड्यूटी प्रभारी निरंजन सिंह तंवर ने बताया कि पांच अक्तूबर को चुनाव है। ऐसे में कुछ बसों को चुनाव ड्यूटी में लगाया गया है। पठानकोट जाने वाली बस को पिलहाल बंद किया गया है। इसके साथ ही सुबह के सफीदों से अमृतसर जाने वाली बस की समय सारिणी

बदली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें