फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुढ़ापे में हरियाणा के युवाओं के लिए 10 साल की जेल काटकर आया : चौटाला

Fri, 04 Oct 2024 02:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कलायत, राजौंद (कैथल)। पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने वीरवार को चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कलायत के गांवों में पहुंचकर इनेलो-बसपा प्रत्याशी के लिए वोट की अपील की। उन्होंने कहा कि वे बुढ़ापे में हरियाणा के युवाओं के लिए 10 साल की जेल काटकर आया हूं।

पूर्व सीएम ओपी चौटाला ने कहा कि गठबंधन प्रत्याशी को वोट दे दियो. में थारे वारे-न्यारे कर दूंगा। उम्र के इस पड़ाव में भी पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला का हौसला देखकर लोग हैरान रह गए। चौटाला ने बस में बैठे-बैठे अपने ही अंदाज में लोगों के साथ सीधा संवाद स्थापित किया।
विज्ञापन


इस मौके पर चौटाला ने पिंजूपुरा, कलायत,बात्ता, नरड़, सेगा, सिसमौर, सिसला, सौंगल, नंदकरण माजरा, कोटड़ा, जाखौली, किच्छाना, नीमवाला, नरवल, राजौंद, रोहेड़ा माजरा, रोहेड़ा, किठाना, सौंगरी, गुलियाणा, तारागढ़ सहित हलका के 22 गांवों में लोगों से जनसंपर्क किया।

इस दौरान चौटाला ने दावा करते हुए कहा कि इस बार कलायत से बड़े अंतर से इनेलो-बसपा गठबंधन जीत रहा है। कलायत में इस बार जिस तरह से समीकरण बने हैं, उनके हिसाब से गठबंधन के प्रत्याशी कई बड़ी पार्टियों के प्रत्याशियों को धूल चटाते दिख रहे हैं। माजरा के लिए बसपा का मजबूत संगठन जी-जान से जुटा है।











पूर्व सीएम ओपी चौटाला ने कहा कि हरियाणा का युवा अब भाजपा की सरकार से जवाब मांग रहा है। भाजपा के 10 वर्षों के शासन के दौरान हरियाणा ने बेरोजगारी में सबसे अधिक वृद्धि देखी है और युवा अब भाजपा से निराश हो चुके है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने युवाओं को रोजगार देने के बड़े बड़े वादे किए थे, लेकिन वे वादे केवल चुनावी भाषणों तक ही सीमित रह गए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हरियाणा का युवा आज बेरोजगारी के कारण हताश और निराश है। भाजपा की नीतियां केवल अमीरों व पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने पर केंद्रित रही है, जबकि आम जनता और युवा वर्ग के हितों की अनदेखी हुई है। भाजपा व कांग्रेस की कार्यशैली एक ही है, दोनों ही दलों की सोच जनकल्याण के विपरीत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा के प्रति लोगों में दिलचस्पी दिन पर दिन कम होती जा रही है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव केवल सत्ता परिवर्तन का नहीं बल्कि व्यवस्था परिवर्तन का है हम जनता के हित की रक्षा के लिए एक मजबूत और जवाब दे प्रशासनिक ढांचा खड़ा करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें