संवाद न्यूज एजेंसी
ढांड। करनाल-पटियाला हाईवे की टूटी हुई सड़क ग्रामीणों और राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बनी है। ग्रामीण प्रवीण कुमार, राजेंद्र ने बताया कि सिरसा ब्रांच नहर पुल कौल से बस स्टैंड तक सड़क काफी दिनों से टूटी हुई है। सड़क में कई स्थानों पर गहरे गड्ढे बने हुए हैं। नहर पुल के पास मोड़ होने के कारण वाहन चालकों को गड्ढे दिखाई नही देते है, जिससे वहां पर कई हादसे हो चुके है। ग्रामीणों का कहना है कि संबंधित विभाग के अधिकारियों को सड़क में बने गहरे गड्ढों को ठीक करने के लिए कई बार गुहार लगा चुके है। लेकिन हर बार उन्हें शीघ्र ही ठीक करने का आश्वासन देकर टरका दिया जाता है। जिससे ग्रामीणों में संबंधित विभाग के प्रति रोष बढ़ता जा रहा है।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि उन्हें टूटी हुई सड़क से निजात दिलाई जाए। पीडब्ल्यूडी विभाग के कार्यकारी अभियंता वरुण कंसल ने कहा कि इस सड़क को बनाने के लिए टेंडर हो चुका है। कुछ प्रक्रिया अभी बाकी है।