फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अर्जुन नगर की गली-1 में बुजुर्ग का शव मिला

Fri, 16 Jan 2026 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। अर्जुन नगर गली नंबर एक के पास वीरवार की सुबह करीब 65 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। राहगीरों ने शव देखकर उसकी पहचान कर ली और तुरंत परिजनों को सूचना दी। लोगों ने ठंड से मौत की आशंका जताई है।

बुजुर्ग की पहचान अर्जुन नगर निवासी ईश्वर के रूप में हुई। स्थानीय लोगों का अनुमान है कि ठंड के कारण उनकी मृत्यु हुई होगी। शव को देख ऑटो चालक प्रदीप ने बताया कि वह सुबह करीब आठ बजे वहां बुकिंग के लिए गया था। उन्होंने देखा कि पास में एक व्यक्ति पड़ा है। नजदीक जाकर देखा तो वह मृत था। प्रदीप ने शव को ई-रिक्शा में रखकर घर पहुंचाया, जहां अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिटी थाना प्रभारी गीता ने बताया कि पुलिस को शिकायत नहीं मिली है। परिवार ने शव का पोस्टमॉर्टम नहीं कराया। यदि इस संबंध में कोई शिकायत आती है, तो उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें