फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मानस से लापता युवक का शव माघो माजरी के पास ड्रेन में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। मानस से गांव लापता हुए 45 वर्षीय युवक व्यक्ति का शव माघो माजरी के पास ड्रेन में मिला। शव पांच दिन से वहीं पड़ा होने के कारण बुरी तरह से गल- सड़ चुका था। ड्रेन पर सफाई करने के लिए पहुंचे मजदूरों ने जैसे ही शव को देखा तो उन्होंने तुरंत पुलिस व परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव बरामद किया। युवक पांच दिन पहले ही लापता हुआ था।
हालांकि इस संबंध में पुलिस ने शहर थाने में लापता का केस भी दर्ज किया था, लेकिन अभी तक उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई थी। अब पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। मामले में इत्तफाकिया मौत की धाराओं के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन

सदर थाना एसएचओ सनेष कुमार ने बताया कि मानस निवासी कोरभान पांच दिन पहले घर से दवाई लेने की बात कह कर कैथल गया था। छात्रावास रोड पर एक डॉक्टर के पास की दवाई लेकर जब वापस आ रहा था तो ड्रेन के पास यह हादसा हो गया। परिजनों ने बताया है कि उसको दिल का दौरा पड़ता था। शायद उसे दिन भी घटना के समय उसे दौरा पड़ गया और वह अपनी साइकिल समेत ड्रेन में जा गिरा।
विज्ञापन

परिवार उसे ढूंढता रहा, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। बाद में पुलिस को सूचना मिली। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया की मौत की धाराओं के तहत कार्रवाई की है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें