फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने हरियाणा को अपराध में नंबर वन बना दिया : दीपेंद्र हुड्डा

विज्ञापन
कार्यक्रम में मौजूद दीपेन्द्र हुड्डा व अन्य। संवाद
विज्ञापन
असंध। रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने रविवार को गांव अरड़ाना में भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा बेरोजगारी, नशे और अपराध में नंबर वन बन गया है। हुड्डा ने कहा कि प्रदेश का हर वर्ग परेशान है। युवा रोजगार के लिए विदेश जा रहे हैं।
विज्ञापन




सांसद हुड्डा ने दावा किया कि भाजपा ने प्रबंधन के बल पर हरियाणा में सरकार बनाई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को जनता की परेशानियों की परवाह नहीं है। जनता और छात्र सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं। हुड्डा ने राजस्थान में ग्रामीण चुनावों में कांग्रेस की जीत और भाजपा की हार का भी जिक्र किया। उन्होंने भाजपा सरकार पर धान पर मोटी कटौती करने का आरोप लगाया। पूर्ववर्ती हुड्डा सरकार के समय गरीब परिवारों को प्लॉट दिए गए थे, लेकिन मौजूदा सरकार ऐसी कोई योजना नहीं ला रही।



पंजाब के चुनावी वादों पर सवाल



दीपेंद्र हुड्डा ने मुख्यमंत्री के पंजाब में 500 रुपये में गैस सिलिंडर और नशा खत्म करने के बयानों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब में नशा खत्म करने की बात कर रहे हैं, जबकि हरियाणा में यह समस्या गंभीर है। हुड्डा ने भाजपा सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताते हुए प्रदेश की मौजूदा स्थिति के लिए उसे जिम्मेदार ठहराया। कार्यक्रम में राजबीर शर्मा, दयानंद शर्मा, राजेश वैध और पदम गुप्ता सहित कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें