फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: हादसे में मरने वालों में बाइक सवार दंपती भी

Wed, 21 May 2025 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे-152 पर सिमला गांव के पास सोमवार रात हुई भीषण सड़क दुर्घटना में मृतक महिला की पहचान हो गई है। हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी समेत कुल चार लोगों की मौत हो गई थी जबकि कई यात्री घायल हो गए। घायलों को नरवाना और हिसार के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

दुर्घटना के समय बाइक सवार लिंक रोड से मुख्य मार्ग पर आ रहे थे, तभी तेज रफ्तार बस ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के दौरान बस अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराई और गड्ढे में पलट गई। हादसे में बस में सवार एक महिला और एक पुरुष की जान चली गई।
विज्ञापन


मृतकों की पहचान : हादसे में जान गंवाने वालों में जींद जिले के खरकबूरा गांव निवासी 41 वर्षीय सिंदा राम, छनोट हांसी निवासी 40 वर्षीय सरोजबाला, सुदकन खुर्द गांव निवासी 60 वर्षीय नरेंद्र और उनकी पत्नी मैम देवी शामिल हैं।

मृतक सिंदा राम के भाई नरेश कुमार ने बताया कि सिंदा राम अविवाहित था और चंडीगढ़ की एक निजी कंपनी में काम करता था। उसके परिवार में माता-पिता, दो

भाई, एक भतीजा और एक भतीजी हैं।

स्थानीय लोगों ने की मदद ः प्रत्यक्षदर्शी सिमला गांव निवासी रणधीर और आशीष ने बताया कि उन्होंने अचानक तेज आवाज सुनी। मौके पर पहुंचे तो देखा कि बस पलटी हुई थी। आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया।
विज्ञापन


कलायत थाना प्रभारी जयभगवान ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। हादसे की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें