फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में होगा सबसे बड़ा सम्मान दिवस : चौटाला

Sun, 17 Aug 2025 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
100 गुहला-चीका: अभय चौटाला का चीका पहुंचने पर स्वागत करते इनेलो कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : mathura
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गुहला-चीका। इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला ने कहा कि 25 सितंबर को रोहतक में आयोजित सम्मान दिवस रैली देश की अब तक की सबसे बड़ी रैली होगी। लाखों लोग ताऊ देवीलाल की जयंती पर जुटकर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। उन्होंने दावा किया कि रैली में देश-विदेश से नेता भी शामिल होंगे।

शनिवार को भिवानी मंदिर चीका में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए अभय चौटाला ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जनता के कल्याण में मौजूदा सरकार की कोई रुचि नहीं है। कांग्रेस पर भी हमला बोलते हुए चौटाला ने कहा कि विपक्ष की भूमिका निभाने में वह पूरी तरह विफल रही है और इंडिया गठबंधन में जरूरी दलों को शामिल न करके भाजपा को परोक्ष लाभ पहुंचाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा ने कहा कि आम जनता महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से त्रस्त है, जबकि गठबंधन सरकार केवल अपनी सत्ता बचाने में लगी है। बैठक में हलका प्रधान बलकार बल्लू, जिला प्रधान अनिल तंवर सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें