फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाला नगर कीर्तन, गतका के करतब देख दर्शक दंग

विज्ञापन
22-कैथल। शहर में गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन में निकालती सिख संगत - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कैथल। जिलेभर में गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किए। इस मौके पर गुरुद्वारों में सुबह ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटना शुरू हो गई थी। श्रद्धालुओं ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के आगे शीश नवाया और अपनी मनोकामनाएं मांगी। गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब में भी कार्यक्रम आयोजित किया।
विज्ञापन

वहीं, पर्व के उपलक्ष्य में भव्य नगर कीर्तन भी निकाला गया। यह नगर कीर्तन डोगरा गेट स्थित नीम साहिब गुरुद्वारा से शुरू हुआ, जो प्रताप गेट, चंदाना गेट, भगत सिंह चौक, छात्रावास रोड, पुराना बस स्टैंड व पिहोवा चौक से गुजरते हुए वापस गुरुद्वारा परिसर में पहुंचा। नगर कीर्तन की अगुवाई गुरु के पंच प्यारो ने की। इसके साथ सिख संगत में शामिल महिला व युवतियों ने झाड़ू से साफ-सफाई का कार्य किया। वहीं, सुखमणि साहिब सेवा सोसायटी, गुरू नानक रसोई, गुरमत प्रचार सोसायटी, गुरु तेग बहादुर सेवा दल व अन्य शहर की अन्य धार्मिक संस्थाओं ने नगर कीर्तन का स्वागत किया।
गौरतलब है कि जिले में गुरुद्वारा नीम साहिब व श्री मंजी साहिब ऐतिहासिक गुरुद्वारा है। यहां पर स्वयं गुरु तेग बहादुर जी ने श्रद्धालुओं को प्रवचन के दौरान संदेश दिया था। जिसके चलते इन दोनों ही गुरुद्वारों में गुरुपर्व पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाते है। इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी से बाबा महेंद्र सिंह कार सेवा वाले, रूपिंद्र सिंह मैनेजर, सुखबीर सिंह मांडी, बाबा अंग्रेज सिंह, बलजीत सिंह, बेअंत सिंह, अंग्रेज सिंह गुराया, दीपेंद्र कोहली सहित अन्य सिख समाज के अन्य लोग मौजूद रहे।

2ु3-कैथल। गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर निकाले गए नगर कीर्तन की अगुवाई करते पंच प्यारे- फोटो : Kaithal

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें