फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जयंती पर भक्तिमय हुआ क्षेत्र

Thu, 25 Dec 2025 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
पूंडरी। जगतगुरु स्वामी ब्रह्मानंद महाराज की जन्म जयंती के पावन अवसर पर विधानसभा पूंडरी के विधायक सतपाल जांबा ने क्षेत्र के विभिन्न आश्रमों में पहुंचकर गुरु जी के चरणों में मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

विधायक सतपाल जांबा ने गांव पाई स्थित गुरु ब्रह्मानंद आश्रम, पूंडरी, बाकल, खेड़ी साकरा, साकरा, कौल एवं पबनावा स्थित आश्रमों में दर्शन कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी उपस्थित रहे और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
सतपाल जांबा ने कहा कि जगतगुरु स्वामी ब्रह्मानंद जी महाराज द्वारा दिए गए संदेश—सेवा, समरसता और मानव कल्याण—पर आज समाज को चलने की सबसे अधिक आवश्यकता है। गुरु जी की शिक्षाएं हमें सत्य और सद्भाव के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने कहा कि गुरू जी की जयंती के अवसर पर क्षेत्र के प्रत्येक गांव में उत्सव जैसा माहौल है और श्रद्धालु पूरी श्रद्धा व भक्ति के साथ इस पावन पर्व को मना रहे हैं।
विज्ञापन

भजन-कीर्तन, पूजा-अर्चना और सेवा कार्यों के माध्यम से गुरु जी को स्मरण किया जा रहा है। श्रद्धालुओं ने बताया कि स्वामी ब्रह्मानंद जी महाराज की शिक्षाएं आज भी समाज को दिशा देने का कार्य कर रही हैं और ऐसे आयोजन सामाजिक एकता एवं आध्यात्मिक चेतना को सशक्त करते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें