कैथल। जिले में मंगलवार को एक्यूआई 294 दर्ज किया गया। जबकि सोमवार को यह 375 के करीब था। प्रदूषण बढ़ने से लोगों को परेशानी हो रही है। वहीं अस्पतालों में सांस से संबंधित मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है। पिछले कुछ दिनों से ऐसे मरीज लगातार अस्पताल पहुंच रहे हैं, जिन्हें खांसी, सांस लेने में दिक्कत, अस्थमा की दिक्कत है। चिकित्सक मरीजों को घर से मास्क लगाकर निकलने की सलाह दे रहे हैं।
वहीं बुजुर्गों प्रदूषण में घर से आवश्यकता न होने पर न निकलने के लिए कह रहे हैं। चिकित्सकों की मानें तो प्रदूषण के छोटे कण फेफड़ों में पहुंचकर सूजन, फाइब्रोसिस और संक्रमण का कारण बन सकते हैं। इससे शरीर के अंगों में आक्सीजन की कमी हो सकती है।
सिविल सर्जन डा. रेनू चावला ने बताया कि मौसम में बढ़े प्रदूषण और बढ़ती से बचाव को सावधानियां बरतनी आवश्यक हैं। प्रदूषण के साथ तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। हवा की रफ्तार कम होने से कोहरा और धुंध छाने की संभावना जताई जा रही है। रात में गिरता तापमान बच्चों को बीमार कर सकता है इसलिए चिकित्सक बच्चों को आती से सर्दी से बचाने की सलाह दे रहे हैं। संवाद