कैथल। खुराना रोड स्थित कचरा प्रबंधन प्लांट को दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग पर ग्रामीणों का धरना 29वें दिन भी जारी रहा। धरने पर बैठे लोगों ने कहा कि जब तक प्लांट को स्थानांतरित करने के लिए प्रशासन स्पष्ट निर्णय नहीं लेता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। धरने का नेतृत्व कर रहे दयाल सिंह मलिक ने कहा कि प्लांट नियमों को ताक पर रखकर जबरदस्ती बनाया गया था। दो दिन से हो रही बारिश में कोई अधिकारी यहां बैठना तो दूर पैदल या दोपहिया वाहन से यहां निकलकर दिखाए तब पता चलेगा कि यहां के किसान और आसपास के लोग किस तकलीफ में हैं। प्रशासन जहां नियम पूरे होते हों वहां कचरा प्लांट लगाए और इसको बिना किसी देरी से यहां शिफ्ट करने का काम करें। यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।