संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। जिला प्रशासन और अर्बन एरिया कलायत की टीम ने अवैध कॉलोनी को ढहाया। जिला योजनाकार प्रवीण कुमार ने बताया कि कलायत में लगभग 2 एकड़ भूमि पर भू-मालिक बिना विभागीय अनुमति खए अवैध कॉलोनी विकसित कर रहे थे। विभागीय कार्रवाई में मिट्टी की अवैध सड़कें और एक स्ट्रक्चर शुरुआती चरण में ही जेसीबी से तोड़ दिए गए। तहसीलदार कलायत को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया गया था।
जिला नगर योजनाकार प्रवीण कुमार ने बताया कि कार्यालय ने पहले ही भूस्वामी और प्रॉपर्टी डीलरों को एचडीआर
एक्ट 1975 और एचएसआर एक्ट 1963 के तहत नोटिस जारी कर अवैध निर्माण रोकने के आदेश दिए थे लेकिन भू-मालिक और डीलरों ने न तो निर्माण रोका और न अनुमति के लिए आवेदन किया था।