फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दूसरे से पेपर दिलवाने वाला आरोपी काबू

Sat, 29 Apr 2023 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। कक्षा 12वीं की नेशनल ओपन की परीक्षा में अपने स्थान पर दूसरे से पेपर दिलवाने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जिला करनाल के गांव सीकरी निवासी मोहित के रूप में हुई है। इस मामले में पहले ही 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अखिल भारतीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सुपरिटेंडेंट विकास शर्मा की ओर से थाना सिविल लाइन में दी गई शिकायत अनुसार सात नवंबर 2022 को स्कूल में 12वीं कक्षा की नेशनल ओपन अंग्रेजी की परीक्षा थी। चेकिंग के दौरान पांच युवक और दो युवतियां पकड़ी गई। ये सभी दूसरे के स्थान पर पेपर देने के लिए आए हुए थे। मामले में पहले ही 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी मोहित ने गुलशन खरकड़ा से अपना पेपर दिलाया था। आरोपी के खिलाफ आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें