कैथल। हरिपुरा गांव में अपने सगे भाई पर नाजायज असलहे से फायर कर हत्या की कोशिश करने वाले आरोपी को स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट ने गिरफ्तार कर लिया है।
हरिपुरा निवासी अजय ने शिकायत दी थी कि पिछले साल उसकी कहासुनी उसके भाई संजय उर्फ संजू से हो गई थी। झगड़े के दौरान संजू ने हाथापाई करते हुए नाजायज असलहा निकाला और उसे मारने के इरादे से पीछा किया। अजय ने जान बचाने के लिए एक खाली मकान की छत पर चढ़कर छिपने की कोशिश की, तभी आरोपी ने गली से फायर किया। गोली दीवार में लगी और अजय बाल-बाल बच गया। वारदात के बाद संजू मौके से भाग गया था।
शिकायत के आधार पर थाना कलायत में मामला दर्ज हुआ। मामले की जांच स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट प्रभारी एसआई रमेश चंद की अगुवाई में एएसआई अजीत सिंह की टीम ने की और आरोपी संजू को गांव हरिपुरा से काबू कर लिया। उसके कब्जे से
कट्टा और एक कारतूस भी बरामद किया गया। संवाद