फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: प्रगति का आधार है स्वच्छता ः राविश

Fri, 29 Aug 2025 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ढांड। जिला परिषद के सीईओ सुरेश राविश और भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक गुर्जर ने ढांड में अधिकारियों, कर्मचारियों, विभिन्न प्रतिनिधियों और समाजसेवियों के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान के तहत साफ-सफाई अभियान चलाया। इस दौरान नालों और अन्य सार्वजनिक स्थलों की सफाई की गई।

सीईओ सुरेश राविश ने कहा कि स्वच्छता का जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। यह न केवल स्वास्थ्य की रक्षा करती है, बल्कि समाज और राष्ट्र की प्रगति का भी आधार है। स्वच्छ वातावरण में ही स्वस्थ शरीर और स्वच्छ मस्तिष्क का विकास संभव है। उन्होंने दुकानदारों से दुकानों में डस्टबिन रखने और गीले-सूखे कचरे का अलग-अलग प्रबंधन करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक गुर्जर ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अगुवाई में हरियाणा हर क्षेत्र में विकास की राह पर है। उन्होंने कहा कि हमें गांवों और शहरों को स्वच्छ और सुंदर बनाने का संकल्प लेना होगा। सड़कों, गलियों, सार्वजनिक स्थलों, स्कूलों, अस्पतालों और शौचालयों की नियमित सफाई जरूरी है। यह तभी संभव है जब हर नागरिक सहयोग करे। इस मौके पर नगर पालिका चीका चेयरपर्सन रेखा रानी, महेंद्र सिंह, ब्लॉक समिति सदस्य, ग्राम सचिव और ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें