कैथल। अवैध असलहा सप्लाई करने के मामले में पुलिस ने आरोपी गांव धौला जिला बागपत यूपी निवासी राहुल को प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 20 जुलाई को पुलिस ने गांव बाता के पास एक ढाबे पर दबिश देकर आरोपी जिला करनाल के गांव रसीन निवासी अमित उर्फ लट्टू को काबू किया था। उसके कब्जे से 32 बोर देसी पिस्तौल व चार कारतूस बरामद हुए थे। पूछताछ के दौरान आरोपी अमित ने कबूल किया कि उसको ये अवैध असलहा आरोपी राहुल ने उपलब्ध करवाया था। आरोपी किसी अन्य मामले में जिला कैथल जेल बंद था। उसकी उक्त मामले में गिरफ्तारी के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए गए थे। आरोपी न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। संवाद