कैथल। स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट ने थाना पूंडरी क्षेत्र से दो कट्टे व कारतूस समेत एक को पकड़ा है। यूनिट प्रभारी एसआई रमेश कुमार की टीम को गश्त के दौरान सूचना मिली कि कोथ जिला हिसार निवासी राजू अपने पीठू बैग में कट्टा लेकर कैथल करनाल रोड नजदीक मोहना 152डी फ्लाईओवर के नीचे किसी वाहन के इंतजार में खड़ा है। सूचना पर पुलिस ने छापा मारकर उसे दबोच लिया। तलाशी में पीठू बैग से दो कट्टे व एक कारतूस बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना पूंडरी में शस्त्र अधिनियम तहत मामला दर्ज करके आरोपी को पकड़ा गया है। संवाद
बेटे के साथ विवाहिता लापता, केस दर्ज
कैथल। कैथल शहर से एक विवाहिता अपने बेटे के साथ बिना बताए घर से लापता हो गई। इस संबंध में कैथल निवासी एक व्यक्ति ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि कैथल शहर से उसकी 23 वर्षीय भतीजी उसके सात वर्षीय बेटे के साथ बिना बताए घर से चली गई। उन्होंने उसकी आसपास काफी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद