फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गेहूं के कट्टे की चोरी का आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। रामथली समाधां से गेहूं के कट्टे चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी काबू किया है। मामले में रामथली चौकी की पुलिस के एचसी बिजेंद्र की टीम ने जांच करते हुए माजरी निवासी आरोपी पपनप्रीत को काबू कर लिया गया। मेगा माजरा निवासी गुरविंद्र की शिकायत के अनुसार 29 अप्रैल को रामथली समाधा मंडी से चोर टाटाएस गाड़ी में अज्ञात गेहूं चोरी कर रहे थे। उन्हें पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वे पांच गेहूं के कट्टे चोरी करके भाग गए। गुहला थाने में मामला दर्ज कराया गया था। आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त गाड़ी बरामद की गई है। संवाद
विज्ञापन

n
अलग-अलग स्थानों पर दो बाइक चोरीं
कैथल। दो अलग-अलग स्थान से चोर दो बाइक चुरा कर ले गए। शक्ति नगर कैथल के अजय कुमार ने सिविल लाइन थाने में दी शिकायत में कहा कि पांच मई को हनुमान वाटिका के पास से बाइक चोरी हो गई। बलराज नगर कैथल के राकेश ने सिविल लाइन थाने में दी शिकायत में बताया कि चोर आठ मई को जाखौली अड्डा के एचडीएफसी बैंक के पास से उसकी बाइक चुराकर ले गए। संवाद

n
चोरों ने हजारों का सामान चुराया

कैथल। सदर पुलिस कैथल ने चोरी का एक मामला दर्ज किया है। डोहर निवासी सुरेश कुमार ने सदर पुलिस कैथल को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि चोर सात मई को उनके खेत में बने कमरे से केबल, स्टार्टर व अन्य सामान चुरा कर ले गए। चुराए गए सामान की कीमत करीब 20 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

बाइक चोरी मामले में किशोर को पकड़ा

कैथल। एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ ने बाइक चोरी मामले में एक किशोर को काबू किया है। एएसआई जसमेर सिंह की टीम ने कैथल निवासी 16 वर्षीय किशोर को निरुद्ध किया है। गांव लोहचब निवासी अमन ने शिकायत दी थी कि तीन मई को जवाहर पार्क कैथल से उसकी बाइक अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गया था। थाना शहर में मामला दर्ज कराया गया है। नाबालिग के कब्जे से चोरीशुदा बाइक बरामद कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें