फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नागरिक अस्पताल का जांबा ने किया निरीक्षण

Sat, 31 May 2025 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पूंडरी विधायक सतपाल जांबा ने शुक्रवार को जिला नागरिक अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सिविल सर्जन डॉ. रेनु चावला के साथ बैठक कर किसी भी तरह की आपात स्थिति से निपटने के लिए उपलब्ध संसाधनों की जानकारी ली। साथ ही विभिन्न वार्डों का दौरा कर सुधार के निर्देश जारी किए। उन्होंने शौचालयों का भी निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।

चिकित्सा अधिकारियों से विधायक सतपाल जांबा ने साथ ही जिला अस्पताल में आ रही समस्याओं की जानकारी हासिल की। इस दौरान जिला अस्पताल भवन की मरम्मत की आवश्यकता पर उन्होंने लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता को मौके पर बुलाया और निर्देश दिए कि जिला अस्पताल भवन की मरम्मत व पार्किंग स्थल के सुधार के लिए एस्टीमेट बनाएं।
विज्ञापन


सरकार से मांग करके बजट लाया जाएगा। उन्होंने जिला अस्पताल में स्थापित किए गए ऑक्सीजन प्लांट का भी निरीक्षण किया और कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी से मांग की जाएगी कि इस प्लांट को अपडेट किया जाए। ताकि ऑक्सीजन को स्टोर करके आस-पास के क्षेत्रों में भी जरूरत पड़ने पर उपलब्ध करवाया जा सके।

उन्होंने किसी भी तरह की आपात स्थिति के समय में आवश्यक संसाधनों की जानकारी ली। साथ ही जिला अस्पताल में उपलब्ध संसाधनों के बारे में जानकारी ली। विधायक ने चिकित्सकों की संख्या बढ़ाने के लिए भी आला अधिकारियों से बातचीत का आश्वासन दिया। साथ ही जिला अस्पताल में उपलब्ध दवाएं, एंबुलेंस, जीवन रक्षक प्रणालीयुक्त एंबुलेंस की संख्या के बारे में जानकारी हासिल की।
विज्ञापन




विधायक सतपाल जांबा ने कहा कि सरकार की ओर से आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं दी जा रही हैं। सरकार आयुष्मान योजना के तहत गंभीर बीमारियों का निशुल्क इलाज करवा रही है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया गया है। जिसमें अधिकारियों को आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही किसी भी तरह की आपात स्थिति से निपटने के लिए हमारे पास उपलब्ध संसाधनों की जानकारी ली गई है। इस अवसर पर सीएमओ डाॅ. रेनू चावला, पीएमओ डाॅ. सचिन मांडले आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें