कैथल। कौल गांव में अनाज मंडी के पास बाइक सवार दो आरोपी एक युवक से रुपये, सोने की चेन, मोटरसाइकिल व मोबाइल छीनकर ले गए। गांव सिसमोर निवासी रवि कैंदल ने ढांड थाना में शिकायत दी कि एक नवंबर को रात करीब 11 बजे वह गांव निगदू से अपने गांव मोटरसाइकिल पर आ रहा था। जब वह कौल अनाज मंडी के पास पहुंचा तो बाइक पर आए दो आरोपियों ने उसे रोक लिया और उसकी मोटरसाइकिल छीन ली। आरोपियों ने उसकी जेब से 1500 रुपये, मोबाइल व गले से सोने की चेन छीन ली और उससे मारपीट भी की। जांच अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद