फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दो नामित अपराधी गिरफ्तार

Sat, 04 Nov 2023 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दो नामित अपराधियों को काबू कर लिया। पुलिस प्रवक्ता प्रवीन श्योकंद ने बताया कि पहले मामले में आरोपी गांव बरोट निवासी प्रदीप कुमार को काबू कर लिया। आरोपी पर छह दिसंबर 2021 की रात अपने साथियों के साथ गांव बरोट में एक व्यक्ति को चोटें मारने का आरोप है। आरोपी इस मामले में जमानत लेने के बाद दोबारा हाजिर नहीं हुआ। न्यायालय ने आदेशों की अवहेलना में उसे 19 सितंबर 2023 को पीओ घोषित किया गया था। दूसरे मामले में आरोपी पिंजौला जिला पटियाला पंजाब निवासी मंजीत सिंह को गिरफ्तार किया गया। वह वर्ष 2017 के दौरान चेक बाउंस मामले में तीन अक्तूबर 2023 को पीओ घोषित किया था। पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें