सीआईए-वन पुलिस द्वारा बाजार में बिना नंबर की चोरीशुदा बाइक पर घूम रहे एक आरोपी को काबू किया गया। इसके कब्जे से दो बाइक बरामद की ली गई है। पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल ने बताया कि सीआईए-1 पुलिस ने बाइक पर बाजार में घूम रहे एक बाइक चालक को काबू किया। आरोपी बाइक चालक की पहचान करीब 20 वर्षीय सोनू उर्फ काला निवासी अमरगढ़ गामड़ी कैथल के रूप में हुई। जांच के दौरान यह बाइक सचिन निवासी हुडा सेक्टर-19 की पाई गई। जिसकी शिकायत पर थाना सिविल लाइन में दर्ज मामले के अनुसार 19 जून को उसकी बाइक उसके मकान के बाहर से अज्ञात व्यक्ति चुरा ले गया था। जांच की गई तो यह बाईक 7 मई को बोहली साहिब गुरुद्वारा पिहोवा से चोरी होनी पाई गई। जिस बारे जरनैल सिंह निवासी गुलडेहरा जिला कुरुक्षेत्र की शिकायत पर थाना शहर पिहोवा में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज है। आरोपी की गिरफ्तारी व बाइक बरामदगी के बारे सीआईए-1 पुलिस द्वारा पिहोवा पुलिस को सूचित कर दिया गया। आरोपी सोनू न्यायिक हिरासत में भेजा गया। संवाद