फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: किशोरी को जाल में फंसाकर डेढ़ साल तक दुष्कर्म करता रहा आरोपी

Fri, 13 Oct 2023 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। किशोरी को बहला-फुसलाकर एक आरोपी ने उसके साथ करीब डेढ़ साल तक दुष्कर्म किया। आरोपी उस पर दबाव बनाकर और जान से मारने की धमकी देकर बार-बार दुष्कर्म करता रहा और उससे 12 लाख रुपये भी ऐंठ लिए। जब किशोरी की मां को इसे बारे में पता चला तो उसने पुलिस को इसकी शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जिले के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को शिकायत दी कि बीते करीब डेढ़ साल पहले सौरव नाम के आरोपी युवक ने उसकी 15 वर्षीय बेटी को बहला फुसलाकर अपने जाल में फंसा लिया। आरोपी उसे शहर के एक होटल में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद आरोपी उस पर दबाव बनाकर व धमकी देकर बार-बार दुष्कर्म करता रहा। आरोपी ने तब से लेकर अब तक उसकी बेटी के साथ कई बार दुष्कर्म किया। साथ ही लड़की को बहला-फुसलाकर उससे 12 लाख रुपये भी ऐंठ लिए। जांच अधिकारी शमशेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित लडक़ी की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की आगामी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें