कैथल। जिले के एक गांव में तीन आरोपी एक युवती से छेड़खानी करने की नीयत से घर में घुस गए। परिवार को इस बारे में पता लगा तो आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी कि सात मार्च को रात के समय आरोपी सतबीर, रिंकू व अन्य युवक उसकी 23 वर्षीय बेटी से छेडख़ानी की नीयत से उनके घर में घुस गए। परिवार को आरोपियों के बारे में पता लगा तो वे उन्हें जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। जांच अधिकारी रीना देवी ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद