फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नाबालिग से दुष्कर्म में गिरफ्तार आरोपी दो दिन के रिमांड पर

Tue, 05 Aug 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। 17 वर्षीय नाबालिग लड़की से दुष्कर्म आरोप मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पहले लड़की से यौन उत्पीड़न किया और बाद में उसका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया। किसी को बताने पर किशोरी को जान से मारने की धमकी भी दी थी। पुलिस ने पूछताछ के लिए आरोपी का दो दिन का रिमांड लिया है।

नाबालिग ने नरवाना की एक कॉलोनी के रहने वाले विक्रम नामक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। वहीं, मामले में आरोपी के एक अन्य सहयोगी के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया। इस संबंध में लड़की के चाचा ने कलायत थाने में शिकायत दी। भतीजी 12वीं में पढ़ती है। दो साल पहले उसकी पहचान इंस्टाग्राम के जरिए नरवाना के विक्रम से हो गई। कुछ दिन पहले आरोपी भतीजी को बाइक से नरवाना के एक होटल में ले गया और वहां पर उसका यौन उत्पीड़न किया। इस बीच आरोपी ने उसका वीडियो बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करने लगा। इसे लेकर लड़की मायूस रहने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी मिलने पर थाने में शिकायत दी। महिला थाना एसएचओ वीना ने बताया कि पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया था। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें