फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जियो फेंसिंग से हाजिरी का विरोध, एक घंटे की हड़ताल

Tue, 05 Aug 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
31 कैथल। जियो फैसिंग बेड एटेंडेस सिस्टम के विरोध में एकत्रित हुए चिकित्सक। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। जियो फेंसिंग एप से उपस्थिति दर्ज कराने के आदेशों का विरोध करते हुए जिले के बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मियों ने सोमवार को एक घंटे की प्रतीकात्मक हड़ताल की। यह हड़ताल सुबह 10 से 11 बजे तक की गई, जिसमें आपातकालीन सेवाओं को छोड़ सभी कार्य ठप रहे।

इस दौरान जिला नागरिक अस्पताल, उपमंडलीय अस्पतालों और अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जांच, उपचार और दवा वितरण जैसे कार्य एक घंटे तक बाधित रहे, जिससे गर्मी और उमस के बीच तीमारदारों को इंतजार करना पड़ा। हड़ताल के बाद डॉक्टर और स्टाफ 11 बजे अपने कार्य पर लौटे, तब जाकर स्वास्थ्य सेवाएं दोबारा सुचारु हो सकीं।
विज्ञापन


जिला नागरिक अस्पताल के पीएमओ डॉ. दिनेश कंसल, डॉ. सचिन मांडले, डाॅ. अनिल अग्रवाल और अमित बूरा ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉक्टरों व कर्मियों को जियो फेंसिंग एप से हाजिरी दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं, लेकिन यह एप निजी है, न कि सरकारी। ऐसे में इसमें व्यक्तिगत डेटा की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं और कर्मियों को अपनी निजी जानकॊरी के दुरुपयोग की आशंका है।
विज्ञापन


यही कारण है कि कर्मचारियों में इस एप को लेकर भारी रोष है, और सभी ने मिलकर पेन डाउन हड़ताल के रूप में अपना विरोध दर्ज कराया।

मरीज बोले – हमें पहले से जानकारी होती तो समय बर्बाद नहीं होता

हड़ताल की जानकारी न होने के कारण कई मरीजों को बिना इलाज लौटना पड़ा या देर तक इंतजार करना पड़ा। सिरटा निवासी रवि कुमार ने बताया कि वे अपनी माता को रीढ़ की हड्डी की समस्या के लिए अस्पताल लाए थे, लेकिन यहां आकर पता चला कि डॉक्टर और स्टाफ हड़ताल पर हैं। उन्होंने कहा कि अब 11 बजे तक यहीं इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें