फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी के जाली दस्तावेज तैयार करवाने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। गाड़ी वापस न देने का झूठा मुकदमा दर्ज करवाने तथा गाड़ी के जाली दस्तावेज तैयार करने के मामले में एक आरोपी को पुलिस की एसआईटी टीम ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में दो अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था।
विज्ञापन

नेपेवाला निवासी रघुबीर की शिकायत पर 9 अक्तूबर 2020 को थाना शहर में दर्ज मामले के अनुसार करीब 6 माह पहले उसकी गाड़ी को हिसार जिला के जमावड़ी निवासी राजेश मांग कर ले गया था तथा उसने गाड़ी वापस नहीं की तथा अब गाड़ी अरविंद निवासी मुक्तसर पंजाब के पास है। एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि हाई कोर्ट के आदेशानुसार डीएसपी कलायत सुनील कुमार की अगुवाई में गठित की गई एसआईटी के सब इंस्पेक्टर गुरदेव सिंह की टीम द्वारा मामले की जांच की गई। जांच के दौरान खुलासा हुआ कि नेपेवाला निवासी रघबीर को गाड़ी राजेश को बेची गई थी तथा कुछ कागजात उसके पास थे। जो उसने आगे गाड़ी अरविंद को बेच दी थी। रघबीर व रणधीर निवासी नेपेवाला को पता चला कि गाड़ी अब तक उनके ही नाम पर है। उन्होंने गाड़ी के जाली दस्तावेज नरवाना निवासी सुभाष से तैयार करवा लिए।
दस्तावेज तैयार करवाने के कुछ दिन बाद रघबीर ने थाना शहर में शिकायत देकर मामला दर्ज करवा दिया गया था। गाड़ी को बरामद करके गाड़ी न्यायालय के आदेशानुसार शिकायतकर्ता को सौंप दी है। एसआईटी द्वारा जांच करते हुए 1 दिसंबर को आरोपी रघबीर व रणधीर निवासी नेपेवाला को गिरफ्तार कर लिया गया था, जिनके कब्जे से उक्त गाड़ी पुलिस द्वारा बरामद की जा चुकी है। अब जाली दस्तावेज तैयार करने वाले आरोपी नरवाना निवासी सुभाष को भी गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें