फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवन यज्ञ से कॉलेज का शैक्षणिक सत्र शुरू

Tue, 22 Jul 2014 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत के श्री कपिल मुनि महिला कॉलेज में नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ हवन के साथ किया गया।
विज्ञापन


हवन यज्ञ में कॉलेज प्रबंध समिति के प्रधान, प्रधानाचार्य, समिति के सदस्यों, शिक्षकों व छात्राओं ने यज्ञ में आहुति डाल नए शैक्षणिक सत्र का विधि-विधान से शुभारंभ किया।

प्रबंधन समिति के प्रधान सुरेश राणा ने बताया कि कलायत में जन सहयोग से चल रहा महिला कॉलेज महिला शिक्षा के लिए मील का पत्थर साबित हो रहा है।

नए सत्र में महिला कॉलेज में स्नातकोत्तर स्तर की कक्षाएं भी शुरू की गई हैं जिनमें एमकॉम व एमए हिंदी शामिल है।

प्राचार्य डॉ. सुरेश आत्रेय ने कहा कि कॉलेज में छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक वातावरण खेलों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभा को प्रदर्शित करने के अवसर दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर कैप्टन राजकुमार राणा, मास्टर बलबीर सिंह, मास्टर राय सिंह, मन्नू कपूर, संजय सिंगला, जसवंत भगत, डॉ. कृष्ण गनगोरिया सहित शिक्षकों व छात्राओं ने भी आहूति डाली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें