फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नगर परिषद में लगे चार करोड़ से अधिक के टेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। नगर परिषद में तकनीकी कारणों के कारण रद्द हुए लगभग 35 टेंडर फिर से लगा दिए हैं। अगले एक सप्ताह में ये टेंडर फिर खोले जाएंगे। इसके अलावा 14 नए टेंडर भी लगाए जाएंगे। इस तरह से करीब चार करोड़ से अधिक विकास कार्य जल्द सिरे चढ़ने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

हालांकि पिछले तीन माह में लगातार दूसरी बार टेंडर रद्द होने के कारण सवाल भी उठ रहे हैं। इस संबंध में पूछने पर एक्सईएन रवि ऑबराय ने बताया कि सरकार ने टेंडर प्रक्रिया में कई तरह के बदलाव किए हैं। ठेकेदारों को इन सभी नियमों का पालन करते हुए टेंडर भरने हैं। जब तक तकनीकी तौर पर ठेकेदारों के आवेदन सही नहीं होंगे, तब तक फाइनेंसियल बिड नहीं खुल सकती। इसी कारण ये टेंडर रद्द हुए हैं। करीब 35 विकास कार्यों के लिए टेंडर फिर से लगा दिए हैं। 14 टेंडर नए विकास कार्यों के लिए लगाए गए हैं। पुन: लगाए गए टेंडर एक सप्ताह में खोले जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें