फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सात नए कोरोना केस, छह हुए ठीक

Fri, 14 Apr 2023 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिले में वीरवार को भी कोरोना के सात नए मामले सामने आए हैं जबकि छह मरीजा कोरोना को हराकर ठीक हुए हैं। इसके बाद जिले में कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या 13 हो गई है। इन सभी मरीजों का इलाज होम आइसोलेशन में चल रहा है। वीरवार को भी 200 से अधिक लोगों के कोरोना के सैंपल लिए। इसमें 172 मरीजों की कोरोना की रिपोर्ट आना बाकी है। यह रिपोर्ट अब अगले दो से तीन दिन में आएगी। अब स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना महामारी की जांच को लेकर सैंपलिंग लगातार बढ़ाने का कार्य किया है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्हें सलाह दी जा रही है कि कोरोना महामारी से बचने के लिए इसको लेकर जारी की गई सभी हिदायतों को पालन करें। ऐसा करने से ही बचाव हो सकता है।
सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य
कैथल। कोविड संक्रमण से बचाव के लिए जिले में 100 से अधिक लोगों के जमा होने वाले सार्वजनिक स्थानों, मॉल, सरकारी/प्राइवेट कार्यालयों में मास्क पहनना अनिवार्य किए जाने के निर्देश डीसी जगदीश शर्मा ने जारी किए हैं।
विज्ञापन


डीसी जगदीश शर्मा ने नागरिकों से कोविड संक्रमण से बचाव के लिए सतर्कता बरतने के साथ ऐतिहाती उपाय करने की अपील भी की। महामारी रोग अधिनियम-1897 तथा आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के तहत दिए गए अपने आदेशों में डीसी ने कहा कि कुछ दिनों से जिले में कोविड संक्रमण फिर से बढ़ रहा है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार कोविड से बचाव के लिए जरूरी कदम उठाए जाने हैं, जिसमें मास्क पहनना व उचित दूरी बनाए रखना अनिवार्य है।

उन्होंने कहा कि विशेषतौर पर जहां पर 100 से अधिक लोग एकत्रित होते हैं या सरकारी व निजी कार्यालयों में मास्क का प्रयोग जरूरी है ताकि समय रहते कोविड संक्रमण फैलने से रोका जा सके। डीसी ने आदेशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए सभी एसडीएम, पुलिस विभाग व सभी विभागाध्यक्ष को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें