कलायत। प्राचीन कपिल मुनि सरोवर तट पर वार्ड नंबर-8 स्थित महाराजा अग्रसेन पार्क के रखरखाव और सुंदरीकरण के लिए नगर पालिका ने टेंडर जारी कर दिया गया है।
पार्क की उपेक्षा पर कई पार्षदों ने भी नगर पालिका प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की थी, जिसके बाद यह निर्णय लिया गया। यह पार्क स्थानीय लोगों के लिए योगाभ्यास, सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र रहा है, लेकिन लंबे समय से इसके रखरखाव में लापरवाही बरती जा रही थी, जिससे हरियाली और मूलभूत सुविधाएं क्षीण होती जा रही थीं।
स्थानीय नागरिकों ने जताया संतोष
टेंडर प्रक्रिया शुरू होने के बाद अब पार्क की हालत सुधारने की उम्मीदें जगी हैं। नागरिकों ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा है कि इस पहल से शहरवासियों को एक साफ-सुथरा, हरा-भरा और शांतिपूर्ण वातावरण मिलेगा, जो शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहतर होगा। नगर पालिका प्रधान अंकित जैलदार ने कहा कि पार्क के रखरखाव कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाएगी। आश्वासन दिया कि कार्य की समय-समय पर निगरानी की जाएगी ताकि किसी भी तरह की लापरवाही न हो। उन्होंने पार्षदों और नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनहित के मुद्दों पर त्वरित कार्रवाई नगर पालिका की प्राथमिकता है। संवाद