करनाल रोड पर एक घर से किरायेदार द्वारा दो लाख 50 हजार रुपये चोरी कर ले गए। पुलिस ने सिविल लाइन थाना में दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया।
सिविल लाइन थाना में दी शिकायत में करनाल रोड नियर एसबीआई बैंक निवासी पूजा ने बताया कि पूजा व उसका परिवार उसके मकान पर एक साल से किरायेदार के रूप में रह रहे थे। वह 28 मार्च को गांव मुन्नारेहड़ी में अपनी बहन के पास गई हुई थी। उस समय आरोपी महिला ने उसके घर से दो लाख 50 हजार रुपये चोरी कर लिए। शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि किरायेदार पूजा ने फोन करके पूछा था कि घर पर आ रहे हो या नहीं। उस दिन वह वापस घर नहीं आई। जब अगले दिन वापस आई तो आरोपी पूजा ने कहा कि उन्होंने कहीं अन्य जगह कमरा देख लिया है वहीं पर रहेंगे।
उसने कहा कि अपना सामान उठाने से पहले उसका बकाया किराया दे दो और अपना सामान उठा लेना। इसके बाद अजय अपना सामान उठाने लगा व पूजा बोली अभी गांव बाता जाकर आते ही आपके किराये का पैसे दे देंगे। आरोपी 15 से 20 मिनट में ही वापस आ गई। पूजा ने ग्यारह हजार रुपये दिए। वहीं बिजली बिल बकाया रह गए। जब आरोपी महिला के जाने के बाद पैसे गिने तो उसने देखा कि यह पैसे तो वहीं है जिन पर उसने कुछ लिखा हुआ था। इसके बाद उसने अपने घर पर रखे पैसों को संभाला तो रुपये नहीं मिले। इसके बाद उसने दो अप्रैल को पुलिस सिविल लाइन थाना में पुलिस को शिकायत दी। लेकिन कार्रवाई से वह संतुष्ट नहीं है। दोबारा से मामले की गहनता से जांच करवाने के लिए शिकायत दी है। पुलिस ने पूजा सहित अजय के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।