फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस हजार से अधिक लोगों ने किया योग

Wed, 22 Jun 2016 12:00 AM IST
beauro kaithal
विज्ञापन
जिलास्तरीय समारोह का आयोजन महाराजा सूरजमल स्टेडियम में किया गया। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कैथल जिले में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। लोग सुबह पांच बजे ही घरों से निकले। पार्कों सहित सार्वजनिक स्थानों पर पहुंच कर योगाभ्यास किया। जिलास्तरीय समारोह का आयोजन महाराजा सूरजमल स्टेडियम में किया गया। जहां करीब 4000 से अधिक लोगों ने एक साथ योग किया। यहां मुख्य संसदीय सचिव डा. कमल गुप्ता बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। वहीं डीसी सहित भाजपा के आला नेता भी कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे। हालांकि विपक्ष के नेताओं ने इन समारोहों से दूरी बनाए रखी। कैथल के अलावा गुहला-चीका व कलायत में उपमंडल स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन



जिलास्तरीय समारोह में मुख्य संसदीय सचिव डा. कमल गुप्ता ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के माध्यम से भारत एक बार फिर से विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सार्थक पहल से पिछले एक साल में भारतीय प्राचीन संस्कृति के अभिन्न हिस्से योग को विश्व स्तर पर मिली अभूतपूर्व पहचान इस बात का परिचायक है कि भारत विश्व गुरु के साथ-साथ सोने की चिड़िया बनने में सफल रहेगा।

एक घंटे तक किया योगाभ्यास :
यहां लोगों ने करीब एक घंटे तक योगाभ्यास किया। इस दौरान पतंजलि योग समिति के हरिओम, रामचरण एवं अमर राविश ने योगाभ्यास करवाया। वहीं सभी योग साधकों को दूध व आंवला कैंडी रिफ्रेशमेंट के तौर पर वितरित की गई। साथ ही योग को लेकर टी-शर्ट भी बांटी गई। लोगों ने पीएम नरेंद्र मोदी के लाइव भाषण को भी सुना।
विज्ञापन


पीएम का भाषण सुनते ही उठ खड़े हुए लोग :
समारोह में जैसे ही योगाभ्यास खत्म हुआ तो पीएम नरेंद्र मोदी का चंडीगढ़ से लाइव भाषण स्क्रीन पर सुनाया गया। इसी बीच लोग बीच में ही उठ खड़े हुए। हालांकि सरकारी कर्मचारी, अधिकारी व स्कूली बच्चे पूरे कार्यक्रम में बैठे रहे। लेकिन स्टेज के बाईं ओर के अधिकतर सेक्टर भाषण के दौरान खाली हो चुके थे। पतंजलि योग समिति के स्वयं सेवक लोगों को बैठाने का प्रयास करते रहे।

बच्चा हुआ बेहोश:
योग के दौरान एक स्कूल के राहुल नाम के छात्र को चक्कर आ गया। उसे बेहोशी की हालत में बाहर ले जाया गया। हालांकि बाद में उसकी तबीयत ठीक हो गई थी।

इस अवसर पर एसडीएम नरेंद्र पाल मलिक, सीटीएम सुभाष चंद्र सिहाग, जीएम रामकुमार, तहसीलदार चांदी राम, डीडीपीओ डा. जितेंद्र अहलावत, भारत विकास परिषद के प्रांतीय सरंक्षक डा. अशोक गर्ग, भाजपा नेता सुरेश गर्ग नौच, डा. मुकेश अग्रवाल, संजय भारद्वाज, रामपाल राणा, जिला शिक्षा अधिकारी निर्मल तनेजा, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डा. सुरेंद्र प्रकाश शर्मा, डीआईओ दीपक खुराना, डा. राजेंद्र, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी प्रेम सिंह, पतंजलि योग समिति के प्रतिनिधि सुबे सिंह राविश, डा. रमेश माथुर, बदन सिंह आर्य, मदन टाया, प्रियंका सहित विभिन्न विभागों के उच्चाधिकारी, कर्मचारी, स्कूली विद्यार्थी, खिलाड़ी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पतंजलि योग साधक मौजूद रहे।

वहीं गुहला-चीका में एसडीएम कमलप्रीत कौर की अगुवाई में योग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर करीब 700 योगार्थी कार्यक्रम में पहुंचे। जहां लोगों को योग संबंधी जानकारी दी गई। साथ ही योगाभ्यास करवाया गया।
कलायत में एसडीएम ओमप्रकाश की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में करीब 1000 से अधिक योग साधकों ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में हिस्सा लिया।

इसके अलावा जिले भर में विभिन्न संस्थाओं द्वारा योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें करीब 5000 से अधिक लोगों ने भाग लिया व योग दिवस के आयोजन को सार्थक किया।

शहरवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग राम कुमार ने कहा कि सरकार का यह प्रयास सराहनीय है। इससे लोगों को बीमारियों से मुक्ति मिलेगी। वे लगातार योग करते हैं। अब अच्छा लग रहा है कि इतने व्यापक स्तर पर योग दिवस का आयोजन हो रहा है।
युवती रानी ने कहा कि योग दिवस को लेकर वे उत्साहित हैं। इससे स्वास्थ्य बनाए रखने में मदद मिलती है। वहीं बीमारियों से छुटकारा मिलेगा। सभी को इसे करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें