फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रो. वीरेंद्र के घर पहुंचे मुख्यमंत्री, जताया शोक

Tue, 21 Jun 2016 12:36 AM IST
beauro kaithal
विज्ञापन
प्रो. वीरेंद्र के घर पहुंचे मुख्यमंत्री - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सोमवार को किसान संघ के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव प्रो. वीरेंद्र शर्मा के घर गांव जगदीशपुरा पहुंच कर उनके निधन पर शोक प्रकट किया। सीएम ने कहा कि हमें प्रो. वीरेंद्र शर्मा द्वारा देश के लिए किए गए कार्यों पर गर्व होना चाहिए। वे एक सुलझे हुए एवं समाज सेवा के लिए समर्पित व्यक्तित्व थे, जिनके कार्यों को हमेशा याद रखा जाएगा। हम सभी को उनके जीवन व कार्यों से प्रेरणा लेेनी चाहिए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला एवं राजनीतिक सलाहकार जगदीश चोपड़ा भी मौजूद थे।

बता दें कि प्रो. शर्मा का 14 जून को 83 वर्ष की आयु में लंबी बीमारी के बाद चंडीगढ़ स्थित राजकीय मेडिकल अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया था। उन्होंने तीन वर्ष तक मर्चेन्ट नेवी में सेवा करने के उपरांत डीएवी कालेज जालंधर में प्राध्यापक के रूप में तीन वर्ष तक शिक्षण कार्य किया। तत्पश्चात जालंधर में ही एक साप्ताहिक समाचार पत्र में संपादक के रूप में जन सेवा व जन समस्याओं को उठाकर लगातार पत्रकारिता जगत से जुड़े रहे। देश में आपात काल के दौरान वे 19 मास तक कारावास में रहे। इसी कारण हरियाणा सरकार ने उन्हें गणतंत्र दिवस के अवसर पर ताम्रपत्र से नवाजा था। प्रो. वीरेंद्र शर्मा अपने जीवन में लंबे समय तक किसान आंदोलनों से भी जुड़े रहे तथा किसान संघ के राष्ट्रीय महासचिव के पद पर भी कार्य करते रहे। उन्होंने लंबे समय तक भारतीय जनता पार्टी व राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के एक मेहनती कार्यकर्ता के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई तथा मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ हर कदम पर जनहित के संघर्ष में विश्वसनीय साथी रहे।


प्रो. वीरेंद्र शर्मा अपने पीछे धर्मपत्नी कमल शर्मा, बेटा अश्वनी शर्मा और तीन बेटियां सुमन, रमन तथा वीना शर्मा छोड़ गए हैं। शोक व्यक्त करने वालों में प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष धर्मपाल शर्मा, जिला भाजपा प्रधान सुभाष हजवाना, पूर्व विधायक लीला राम, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल तंवर, श्याम सुंदर बंसल, अशोक गौतम, डीसी रवि प्रकाश गुप्ता, एसपी सुमित कुमार, एसडीएम नरेंद्र पाल मलिक, पुलिस उपाधीक्षक तरूण कुमार, नंद किशोर शर्मा, चंद्र मोहन शर्मा, गांव की सरपंच निशान कौर, कश्मीर सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें