फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पारा 43 डिग्री के पार, हाल बेहाल

Tue, 10 Jun 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर और आसपास के क्षेत्रों में गर्मी ने इस बार तेजी से दस्तक दी है। सोमवार को तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार सुबह का अधिकतम तापमान भी पहली बार लगभग 38 डिग्री तक पहुंच गया है। चिलचिलाती धूप और तेज गर्म हवा ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है।

गर्मी के बढ़ने के साथ बिजली की खपत भी तेजी से बढ़ रही है। पिछले चार दिनों में बिजली की खपत करीब 16 लाख यूनिट बढ़ी है। पांच जून को जहां 55 लाख यूनिट की खपत हुई, वहीं आठ जून को यह बढ़कर लगभग 71 लाख यूनिट हो गई। बिजली की मांग बढ़ने से शहर में दिन में छह से सात बार, जबकि ग्रामीण इलाकों में आठ से 10 बार बिजली की कटौती की जा रही है।
विज्ञापन


जिला प्रशासन ने लू से बचाव के लिए विशेष हिदायतें जारी की हैं और लोगों से गर्मी में सावधानी बरतने का आग्रह किया है।

भीषण गर्मी से प्रभावित जनजीवन

गर्मी के कारण सड़कों और बाजारों में भी दिनभर सन्नाटा रहा। गुलजार रहने वाले मुख्य बाजार भी सूने पड़े, जिससे व्यापारियों को नुकसान हुआ। लोग ठंडे पेय पदार्थों जैसे लस्सी, गन्ने का जूस, शिकंजी, ठंडाई, नींबू पानी और नारियल पानी का अधिक सेवन कर रहे हैं ताकि गर्मी से राहत मिल सके।

विशेषज्ञों की राय ः कैथल कृषि विज्ञान केंद्र के प्रमुख समन्वयक डॉ. रमेश वर्मा ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था और अगले पांच दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। 20 जून के बाद पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इसके बाद कुछ राहत मिल सकती है।

दूसरी ओर तापमान में इजाफा और लू के चलते लोग आंखों की बीमारी से पीड़ित हो रहे हैं। एलर्जी होने से आंख में खुजली, चुभन, जलन आदि की परेशानी हो रही है। इसके अलावा दस्त के मरीज भी बढ़े हैं।

नागरिक अस्पताल के डॉ. आशीष मित्तल ने बताया कि खानपान का ध्यान रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि धूप से सीधे आकर ठंडा पानी पीना उचित नहीं है। बासी भोजन, फास्ट फूड और तले खाद्य पदार्थों से बचें।
विज्ञापन


आगे रहेगा लू का प्रभाव

मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी तीन दिनों तक कैथल में लू चलने की संभावना है। 14 जून के बाद पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की उम्मीद है, जिससे गर्मी में कुछ राहत मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें