फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बढ़ने लगा तापमान, 10 दिन और पड़ेगी गर्मी

Mon, 10 Jun 2024 04:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। जिले में तीन दिन राहत के बाद रविवार को फिर से भीषण गर्मी की शुरुआत हो गई। सुबह से ही तेज धूप खिल गई थी। दोपहर के समय में लू के थपेड़ों ने लोगों को परेशान किया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी कम से कम 10 दिन गर्मी और परेशान करेगी।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि प्री-मानसून आने तक पारा 45 डिग्री पार जाने का अनुमान है। रविवार को अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकांश लोग छुट्टी के चलते व भीषण गर्मी के चलते अपने घरों में ही रुके। भीषण गर्मी से राहत मिले इसके लिए शहर के करनाल रोड पर समेत कई जगहों पर लोगों ने मिलकर मीठे व ठंडे पानी की छबील लगाई। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें