फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: खेल महाकुंभ में 97 बच्चे चयनित

Mon, 10 Jun 2024 04:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। खेल विभाग की ओर से राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के लिए चार दिवसीय जिला स्तरीय खेल ट्रायल रविवार को भी हुआ। खेल विभाग की ओर से कायकिंगकयोंग, रोविंग, शूटिंग, हैंडबॉल व ताइक्वांडो के लिए खिलाड़ियों के ट्रायल लिए गए। इसमें लगभग 340 खिलाड़ियों ने ट्रायल दिए। इनमें से 97 बच्चों का विभिन्न खेलों में चयन हुआ है। आरकेएसडी इंडोर स्टोडिय में शूटिंग, हैंडबॉल, कायकिंगकयोंग, रोविंग, शूटिंग के खेल सर छोटूराम इंडोर खेल मैदान में ट्रायल हुआ।

रविवार को आरकेएसडी कॉलेज के इंडोर स्टेडियम में शूटिंग के तीसरे दिन शूटिंग के ट्रायल लिए गए। जिसमें ट्रायल का शुभारंभ आरकेएसडी शिक्षण संस्थान के सदस्य नवनीत गोयल व सुनील चौधरी ने ट्रायल का शुभारंभ किया। इसके बाद नवनीत गोयल ने सभी खिलाडि़यों का परिचय लिया व खुद भी निशाने लगाए। खिलाड़ियों को खेल को खेल की भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उनके साथ बॉक्सिंग प्रशिक्षक गुरमीतसिंह, संजू व जयदीप मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि जो बच्चे इन ट्रायल में चुने जाएंगे, वह राज्य स्तर पर हिस्सा लेंगे। इसके अलावा जो ओपन में भाग लेते हैं उन सभी खिलाडि़यों को प्रोत्साहित करते हैं। नवनीत गोयल ने बताया कि इसी स्टेडियम में बॉक्सिंग में कॉलेज की छात्रा मनीषा मौण ने विश्व स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाकर कई पदक जीते। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनको सम्मानित किया है। आरकेएसडी शिक्षण संस्थान की ओर से खिलाड़ियों को हर प्रकार की सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है। ताकि खिलाड़ी राष्ट्रीय व विश्व स्तर पर खेलकर देश का नाम रोशन कर सके।
विज्ञापन


जिला खेल अधिकारी डॉ. देवेंद्र कुमार व कोच गुरमीत सिंह ने बताया कि इन सभी प्रतियोगिताओं की राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के लिए तीसरे दिन लगभग 340 महिला एवं पुरुष खिलाड़ी ट्रायल देने के लिए पहुंचे थे। इन खेलों में 97 खिलाड़ियों का विभिन्न खेलों में चयन हुआ है। इनमें 59 लड़के व 38 लड़कियां शामिल थीं। खेलों के ट्रायल का समापन सोमवार को होगा।
ये हुए चयनित

हैंडबॉल में 16 पुरुष खिलाड़ी, कायकिंगकयोंग में 14 पुरुष व 14 महिला खिलाड़ी, रोविंग में 15 पुरुष व 12 महिला खिलाड़ी, ताइक्वांडो में 14 पुरुष व 12 महिला खिलाड़ी, वहीं शूटिंग में 60 प्रतिभागी खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जिनका परिणाम सोमवार को घोषित किया जाएगा।

इस ट्रायल में हैंडबॉल प्रशिक्षक राजेश कुमार, प्रशांत राय, पिंकी देवी, गुरमेल कौर, शूटिंग म प्रशिक्षक गुरमीत सिंह, संजू, जयदीप, कायकिंगकयोंग व रोविंग में प्रशिक्षक अनिल शर्मा, ताइक्वांडो में प्रशिक्षक अमरजीत सिंह, प्रशिक्षिका कुमारी रीटा रानी ने सहयोग किया।
विज्ञापन


आज इन खेलों में खिलाड़ियों के लिए लिए जाएंगे ट्रायल ः आज अंतिम दिन बैडमिंटन, बॉक्सिंग, तलवारबाजी, जूडो, लॉन टेनिस, टेबल टेनिस, कुश्ती के मुकाबले होंगे। इसी प्रकार पुलिस लाइन के मैदान में सुबह आठ बजे से क्रिकेट में महिला और पुरुष खिलाड़ियों के ट्रायल होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें