फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बढ़ रहा तापमान, दो दिन बूंदाबांदी की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। मई माह की शुरूआत में गर्मी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। दिन में गर्मी के तेवर तल्ख होने लगे हैं जबकि तापमान भी अधिक रहने लगा है। जिसका असर जन जीवन पर दिखने लगा है।
विज्ञापन

एक सप्ताह से तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। वीरवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा। शहर और आसपास के क्षेत्रों में वीरवार को दिनभर मौसम साफ रहा। दिनभर 13 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलती रही। वहीं, दोपहर के समय बाजार में रोनक कम दिखी।
सप्ताह में सुबह नौ बजे के बाद जैसे-जैसे दिन बढ़ने लगता है, वैसे-वैसे गर्मी भी रंग दिखाने लगती है। दोपहर के समय तो गर्मी के कारण लोगों की घर से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं हो पाती है। शाम तक कड़ी धूप रहने के कारण लोग गर्मी से व्याकुल रहते हैं।
विज्ञापन

तेज गर्मी से राहत पाने के लिए और शरीर में पानी की कमी को पूरा करने के लिए लोग शीतल पेय, शिकंजी और गन्ने के रस जैसे पेय पदार्थों का सेवन कर रहे हैं।
उधर, कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश वर्मा के अनुसार तीन मई को आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। इसी तरह चार व पांच मई को भी आंशिक बादल और गरज चमक व बूंदाबांदी होने की संभावना है। छह व सात मई को भी आंशिक बादल छाए रहेंगे।


खानपान में सावधानी बरतने की जरूरत
गर्मी में बीमारियां भी अपना असर दिखाती हैँ। चिकित्सकों का कहना है कि गर्मी में होने वाली बीमारियों से बचने के लिए लोगों को खानपान में विशेष सावधानी बरतनी होगी। इस मौसम में सड़े-गले फल न खाएं। जिला नागरिक अस्पताल के फिजिशियन डॉ. राजीव मित्तल का कहना है कि गर्मी में सदैव ताजा भोजन करें। सार्वजनिक स्थान पर बिकने वाले खाद्य पदार्थों का तो बिल्कुल सेवन न करें।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें