फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पारा लुढ़का, फिर बारिश के आसार

Fri, 20 Sep 2024 05:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पिछले कई दिन से मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। ऐसे में मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत आगामी दो से तीन दिन तक बारिश होने की पूरी संभावना है।

उधर जगह-जगह जलभराव से संक्रामक रोगों की चपेट में लोग आ रहे हैं। डॉक्टरों ने सावधान रहने की सलाह दी है।

गौरतब है कि डेंगू और मलेरिया दोनों बीमारियाँ मच्छरों के कारण होती हैं। बारिश के बाद जगह-जगह पानी जमा होने से मच्छरों की संख्या बढ़ जाती है।

उधर, वीरवार को भी एक बार फिर से मौसम बदला और बादल छाए। बादल तो छाए, लेकिन पूरा दिन बारिश नहीं हुई। हालांकि बादल छाने के बाद अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


वीरवार को अधिकतम तापमान 31.6 सेल्सियस डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.4 सेल्सियस डिग्री किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार 21 सितंबर तक बारिश होने की संभावना है।

अब धान का सीजन भी शुरू हो चुका है और मंडियों में 1509 किस्म का धान पहुंचने लगा है। जबकि अभी पिछेती फसल की कटाई शुरू नहीं हुई है। यदि बारिश हुई तो सीवन क्षेत्र में पिछेती धान की फसल और सब्जियों की फसल को नुकसान हो सकता है। इसे लेकर किसान चिंतित हैं।
21 सितंबर तक दिनभर बादल छाए रहने के साथ साथ गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान किसी भी दिन बारिश हो सकती है। जिससे किसानों को नुकसान न होने का अंदेशा बना है। किसानों को सलाह दी जाती है खेतों में सब्जियों की फसल को पानी कृषि विज्ञानी की सलाह पर ही दें।

- डॉ. रमेश वर्मा, मुख्य समन्वयक, कैथल कृषि विज्ञान केंद्र।

मच्छर के लार्वा की जांच जारी, अब तक 2037 संदिग्ध मरीजों के लिए सैंपल
कैथल। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने वीरवार को जिलेभर के 11 हजार 586 घरों व दुकानों में डेंगू के मच्छर के लार्वा की जांच की। अब तक 2037 संदिग्ध मरीजों के डेंगू के सैंपल लिए गए हैं। इसके साथ ही अब तक 1921 जगहों पर मच्छर का लार्वा मिल चुका है। सभी को नोटिस दिए गए हैं।

अब तक जिले में 12 लाख 29 हजार 792 घरों की जांच की जा चुकी है। जिले में डेंगू के अब तक पांच संक्रमित केस मिल चुके हैं। वीरवार को भी 18 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लेकर डेंगू जांच के लिए लैब में भेजे गए, जिनकी रिपोर्ट शुक्रवार को आएगी।

इस दौरान अलग-अलग टीमों को 12 जगहों पर डेंगू के मच्छर का लार्वा मिला। सभी संबंधित मालिकों को नोटिस दिया व साफ-सफाई को लेकर जागरूक किया। फिलहाल जिलेभर स्वास्थ्य विभाग की 238 रेपिड रिस्पांस टीमें फील्ड में काम कर रही है।

अब तक जिले भर के ग्रामीण व अर्बन एरिया में लोगों की हुई जांच में सामने आया है कि 69 हजार 852 लोगों को बुखार मिला, जिनके रक्त के नमूने लेकर स्लाइड तैयार की गई है।

डिप्टी सिविल सर्जन व डेंगू और मलेरिया के नोडल अधिकारी डॉ नीरज मंगला ने कहा कि घर के आसपास या घर के अंदर भी पानी न जमा होने दें। कूलर में अगर पानी है, तो उसमें केरोसिन तेल डालकर रखें। संवाद
विज्ञापन


इससे मच्छर पनपने की संभावना कम हो जाती है। पानी की टंकियों को खुला न छोड़ें, अच्छी तरह ढक कर रखें। इन दिनों फुल स्लीव और पैरों को ज्यादा से ज्यादा ढकने वाले कपड़े पहनें। अपने आसपास सफाई का विशेष ध्यान रखें।

————————-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें