फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से तापमान हुआ कम, शीतलहर से ठंड बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में शुक्रवार सुबह बारिश के बाद तापमान कम हो गया। वहीं शीतलहर चलने से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी दो दिनों तक बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य वैज्ञानिक डॉ. रमेश चंद्र ने बताया कि बारिश गेहूं और सरसों की फसलों के लिए लाभकारी है। किसान ऐसे मौसम में फसलों में पानी न लगाएं। फसलों को उनकी पैदावार के अनुरूप पर्याप्त नमी मिलेगी। वहीं किसान सुरेश कुमार, बलदेव, नरसिंह, महेंद्र व बलकार ने कहा कि बारिश किसानों के लिए लाभदायक है। अधिक ठंड गेहूं के लिए फायदेमंद है।
गर्म पेय पदार्थों का करें सेवन -
शाह अस्पताल के डॉक्टर आरडी चावला ने कहा कि बारिश के बाद वायरल इंफेक्शन होने की संभावनाएं ज्यादा होती हैं। वहीं शीतलहर के कारण ठंड लगना और जुकाम जैसी वायरस जनित बीमारियां भी बढ़ती हैं। ऐसे मौसम में गर्म पेय पदार्थ पीयें। एकदम से गर्म स्थान को छोड़कर ठंडे में न जाएं। जिन्हें जुकाम या खांसी जैसी दिक्कतें हैं, वे मुंह पर कपड़ा रखें ताकि इसका वायरस नहीं फैले। बाहर निकलते समय सावधानी बरतें। मौसम के अनुसार कपड़ों का चयन करें। छोटे बच्चे को सुबह व शाम के समय जमीन या फर्श पर नंगे पैर न उतरने दें। अगर ठंड लग जाती है, तो तुरंत चिकित्सक से परामर्श लेकर इलाज करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें