फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: शिक्षकों को बताए पढ़ाने के नए तरीके

Mon, 30 Jun 2025 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जेबीटी शिक्षकों के लिए आयोजित पांच दिवसीय खंड स्तरीय प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। नए शैक्षणिक सत्र की तैयारियों के तहत शिक्षकों को बच्चों को पढ़ाने के नवीन तरीकों, गतिविधियों, खेल-खेल में शिक्षा, नई शिक्षण सामग्री के प्रयोग और पढ़ाई को रुचिकर बनाने के गुर सिखाए गए।

शिविर की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश नैन ने की। नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी गीता रानी ने निभाई। प्रशिक्षण में एबीआरसी मीनाक्षी, गीता रानी, मंजीत, निशा, क्रीति, गोपाल सिंह, प्रदीप और वीरेंद्र सिंह ने शिक्षकों को प्रशिक्षित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहायक प्रशिक्षकों में सलीम, निर्मल, मलकीत और अन्य ने सहयोग प्रदान किया।

खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश नैन ने बताया कि तय रूपरेखा के अनुसार इस प्रशिक्षण में खंड के 140 शिक्षकों ने भाग लिया। निपुण हरियाणा अभियान के तहत यह प्रशिक्षण विद्यार्थियों की बुनियादी शिक्षा को मजबूत करने पर केंद्रित रहा। प्रशिक्षण में हिंदी, अंग्रेजी और गणित विषय शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें