फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुहला के पूर्व तहसीलदार की गिरफ्तारी: पांच माह से प्रदेश से बाहर भागता फिर रहा था मंजीत मलिक

Sun, 20 Jul 2025 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। रजिस्ट्री के नाम पर रिश्वत मांगने के आरोप में फरार चल रहे गुहला के पूर्व तहसीलदार मंजीत मलिक को आखिरकार एसीबी अंबाला की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को आरोपी को जूनियर मजिस्ट्रेट डॉ. तुषार शर्मा की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

गिरफ्तारी से बचने के लिए पांच माह तक राज्य से बाहर घूमता रहा
एसीबी की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी मंजीत मलिक पिछले पांच महीनों से गिरफ्तारी के डर से हरियाणा से बाहर विभिन्न राज्यों में छिपा हुआ था। सूत्रों के अनुसार, वह इस दौरान पहाड़ी इलाकों में भी रहा। हालांकि एसीबी ने आंतरिक जांच का हवाला देते हुए इन राज्यों के नाम उजागर नहीं किए हैं।
विज्ञापन


जैसे ही उसे एसीबी की संभावित दबिश की सूचना मिली, वह कैथल लौट आया, लेकिन लौटने के बाद वह दोबारा भाग नहीं पाया और एसीबी के हत्थे चढ़ गया। इस पूरे मामले की जांच एसीबी अंबाला मुकेश जाखड़ के नेतृत्व में की जा रही है।

पहले क्लर्क गिरफ्तार हुआ, फिर खुला तहसीलदार का नाम
इस मामले की शुरुआत चीका निवासी विजय की शिकायत से हुई थी। शिकायत के अनुसार, विजय ने अमर सिटी कॉलोनी, चीका में 151 गज का एक प्लॉट खरीदा था और उसकी रजिस्ट्री अपनी भाभी के नाम करवाना चाहता था। इस दौरान जब वह तहसील कार्यालय में कार्यरत रजिस्ट्री क्लर्क प्रदीप कुमार से मिला, तो उसने रजिस्ट्री की एवज में 10,000 रुपये की रिश्वत मांगी।

फरवरी माह में एसीबी ने प्रदीप कुमार को रंगेहाथों रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। पूछताछ में प्रदीप ने इस गड़बड़ी में तहसीलदार मंजीत मलिक की मिलीभगत की बात स्वीकारी थी। इसके बाद मंजीत मलिक के खिलाफ भी कार्रवाई शुरू की गई।
विज्ञापन

वर्जन: डीएसपी मुकेश जाखड़, प्रभारी, एसीबी अंबाला ने बताया कि गुहला के पूर्व तहसीलदार को शनिवार दोपहर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। आरोपी पिछले पांच महीनों से फरार था और लगातार राज्य से बाहर घूम रहा था। मामले की जांच अभी जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें