फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: शुरू से ही विवादों में रहा तहसीलदार मंजीत

Sun, 20 Jul 2025 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। गुहला में तहसीलदार पद संभालने के बाद से ही आरोपी मंजीत मलिक विवादों में घिरा रहा। वर्ष 2024 की फरवरी में कार्यभार संभालने के बाद उनका कार्यकाल लगातार चर्चाओं और आरोपों से घिरा रहा। वकीलों से टकराव, लाल बत्ती का दुरुपयोग और रजिस्ट्री घोटाले तक—पदभार के लगभग डेढ़ वर्ष में वह कम से कम तीन बार विवादों के घेरे में आया।

शुरुआत में ही गुहला बार के वकीलों से विवाद हो गया था। वकीलों ने आरोप लगाया कि तहसीलदार उनके कार्यों में प्रशासनिक अड़चनें पैदा कर रहे हैं। हालात यहां तक बिगड़े कि वकीलों को हड़ताल पर जाना पड़ा। इसके बाद आरोपी तहसीलदार निजी गाड़ी पर लाल बत्ती लगाकर भी धौंस दिखाता था। ऐसे में आरोपी तहसीलदार का गुहला में गाड़ी पर लाल बत्ती लगाने और पानीपत में टोल न भरने पर चालान कटा था। बाद में उस
विज्ञापन

ने लाल बत्ती हटाई थी।

चेताया पर नहीं सुधरे ः तहसील कार्यालय में आने वाले कई लोगों ने भी दुर्व्यवहार और मनमानी का आरोप लगाया। शिकायतें मिलती रहीं और वरिष्ठ अधिकारी कई बार चेताते रहे, लेकिन कोई खास बदलाव नहीं आया।
विज्ञापन


रजिस्ट्री मामलों में भ्रष्टाचार के आरोप

सबसे गंभीर मामला रजिस्ट्री कार्यों में भ्रष्टाचार को लेकर सामने आया। आरोप है कि उन्होंने भूमि पंजीकरण में अनियमितताएं कीं और भ्रष्टाचार में संलिप्त रहे। करीब पांच माह की जांच के बाद अब उनकी गिरफ्तारी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें