कैथल। ढांड थाना के एक गांव से एक किशोरी को शादी के झांसा देकर बहला फुसला कर भगा ले जाने के आरोप में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। ढांड पुलिस थाना के तहत आने वाले गांव के एक व्यक्ति ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि सावन नाम के युवक 15 फरवरी को एक गांव से उसकी 15 वर्षीय बेटी को शादी के झांसा देकर बहलाकर भगा ले गया। संवाद
दो वर्षीय बेटी के साथ मां लापता
कैथल। सदर थाना के अधीन आने वाले एक गांव से एक विवाहिता अपनी दो वर्षीय बेटी के साथ लापता हो गई। इस संबंध में गांव निवासी एक व्यक्ति ने सदर पुलिस कैथल को शिकायत में आरोप लगाया है कि 14 फरवरी को उसकी 26 वर्षीय भाभी उसकी दो वर्षीय बेटी के साथ बिना बताए घर से चली गई। उन्होंने उसके आसपास काफी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद