कैथल। थेह नेवल गांव में बाइक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा उसके परिजनों को सौंप दिया। थेहनेवल निवासी बलजिंदर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि 15 फरवरी को जब वह अपने भाई राजेंद्र के साथ गांव से गुजर रहा था तो चेलाराम ने अपनी बाइक को तेज गति और लापरवाही से चलते हुए उसके भाई राजेंद्र को टक्कर मार दी। उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां पर उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद