फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सड़क हादसे में किशोर की मौत, युवक घायल

Mon, 28 Oct 2024 05:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिले के अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक किशोर की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपी वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पहले मामले में सीवन निवासी राजेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 26 अक्टूबर को शाम करीब साढ़े सात बजे उसका चचेरा भाई 17 वर्षीय रणदीप बाइक पर सीवन से कांगथली जा रहा था। पोलड़ गांव के पास पराली से भरे ट्रैक्टर-ट्राली चालक ने उसके भाई की बाइक को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वे उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दूसरे मामले में अर्जुन नगर कैथल निवासी महावीर ने शहर थाना में शिकायत दी कि 22 अक्टूबर को सुबह करीब साढ़े पांच बजे वह चीका बाईपास पर पैदल सैर कर रहा था। इस दौरान एक ट्रक चालक ने उसे टक्कर मारकर घायल कर दिया। थाना प्रभारी बीरसिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें